फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime : महिला अस्पताल में मेडिकल प्रतिनिधि को पीटा, पीड़ित ने दी तहरीर; बोला- नाैकरी न करने की मिल रही धमकी

Thu, 21 Nov 2024 09:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News : पीड़ित एमआर ने कोतवाली में तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि छह माह पहले भी इन्हीं लोगों ने मारपीट की थी। मैं गुरुवार को उनसे कारण पूछने गया तो उन लोगों ने दोबारा मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
आजमगढ़ कोतवाली में तहरीर देने पहुंचे एमआर और संगठन के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज़मगढ़ के महिला अस्पताल के पास एक एमआर को कुछ अज्ञात व्यक्ति पिटाई कर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित एमआर ने शहर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


मऊ जिले के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के जमीन अताउल्ला गांव निवासी मोहम्मद अशरफ एक फार्मा में एमआर का काम करते हैं। उनका आरोप है कि गुरुवार को वे जिला महिला अस्पताल के पास मौजूद थे कि तभी करीब छह माह पूर्व उनको मारपीट कर घायल करने वाला अज्ञात व्यक्ति दिखाई दिया तो उसने मारने का कारण पूछा, जिसके बाद उसने दोबारा पिटाई करनी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया तो उसकी जान बची। एमआर का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति सौदवारा स्थिति एक मिठाई की दुकान पर काम करता है। उससे उनकी कोई दुश्मनी भी नहीं है और न ही वह उसे जानते हैं।

बताया कि करीब छह माह पूर्व वह अपने 3 साथियों के साथ मिलकर उनके वाहन को रुकवाकर उनसे मारपीट की थी इस मामले में वे सिधारी थाने में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कोई करईवाई नहीं की। जिसके बाद उसने आज फिर उनकी पिटाई कर फरार हो गया। पीड़ित एमआर ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ करईवाई की  मांग की है। इस दौरान एमआर संघ के भी पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें