फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्टेशन पर लगी वाटर वेंडिंग मशीन बंद, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। बढ़ रही गर्मी के बीच आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को किफायती दर पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगी वाटर वेंडिंग मशीन बंद पड़ी है। ऐसे में यात्रियों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यात्रियों को स्टॉल से पानी 20 रुपये प्रति लीटर पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे की ओर से यात्रियों को सस्ता और स्वच्छ पानी के लिए स्टेशन पर निजी एजेंसी को टेंडर देकर वाटर एटीएम मशीन प्लेटफॉर्म-1 पर मंडल वाणिज्य निरीक्षक कार्यालय के समीप लगाई गई थी। मशीन का संचालन शुरू हुआ, जिसमें अलग-अलग दरों पर यात्रियों को पीने की पानी मुहैया कराई जा रही थी। यात्रियों को पांच रुपये प्रति लीटर की दर से पानी मिलता था। वाटर एटीएम का संचालन हुआ तो रेलवे स्टेशन पर 20 रुपये की बोतल बेचने वालों का धंधा मंदा पड़ गया। मशीन बंद होने से यात्रियों को शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिल सकी। ऐसे में यात्रियों को अधिक पैसे खर्च कर बोतल बंद पानी का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें