फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में तेजी से घट रहा घाघरा का जलस्तर, , प्राथमिक विद्यालय सेमरी आया कटान की जद में

विज्ञापन
महाराजगंज विकासखंड क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय सेमरी घाघरा नदी के भेंट चढ़ी। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में तेेजी से घटाव दर्ज किया जा रहा है। जलस्तर घटने के साथ ही नदी में कटान तेज हो गई है। कटान होने से कई पुरवों के साथ ही प्राथमिक विद्यालय सेमरी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम बदरहुंआ नाले पर घाघरा नदी का जलस्तर 72.38 मीटर दर्ज किया गया था। जो मंगलवार की शाम 23 सेमी घटकर 72.15 मीटर पर आ गया। यहां पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 47 सेमी ऊपर है। वहीं डिघिया नाले पर सोमवार की शाम नदी का जलस्तर 71.53 मीटर दर्ज किया गया था। जो मंगलवार की शाम को 29 सेमी घटकर 71.24 मीटर हो गया। यहां पर नदी का जलस्तर खतरा बिंदू 70.40 मीटर से 84 सेमी अधिक है। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी का रौद्र रूप इसी से पता चलता है कि देवारा खास राजा की तीन बस्तियां मुरारी का पुरवा, त्रिलोकी का पुरवा और भीम अली का पुरवा घाघरा में विलीन हो चुके हैं। अब जूनियर हाई स्कूल बगहवा और बगहवा, झगड़हवा बस्ती घाघरा की कटान के मुहाने पर हैं। इसी तरह महाराजगंज ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय सेमरी कटान की जद में है। उसके दो शौचालय घाघरा में विलीन हो चुके है। स्कूल का कमरा कट रहा है। देवारा खास राजा के बगहवा के पास तीन किमी लंबा और 10 मीटर चौड़ा 24 घंटे में घाघरा नदी काट चुकी है। इसी तरह अचल नगर के देवारा अचल सिंह, गरीब दुबे और दुबान में भी करीब दो किमी लंबा और 15 मीटर चौड़ा घाघरा जमीन काट चुकी है। महुला गढ़वल बांध के उत्तर नदी तक आज भी सभी गांव प्रभावित हैं। घाघरा नदी घटी तो जरूर पर समस्याएं बरकरार है। एक-दो दिन बाद आवागमन की समस्या कुछ कम होगी। अभी सभी गांव में नाव चलाई जा रही है। पशुओं के चारा की अव्यवस्था है। गांव में बीमारी पांव पसार रही है। अभी भी 130000 की आबादी प्रभावित है। तंबू डालकर महुला गढ़वाल बांध पर लोग आज भी पड़े हुए हैं।

घाघरा के कटान की भेंट चढ़ा प्राथमिक विद्यालय महाराजगंज का शौचालय।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें