फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनतीजा रही अधिकारियों से वार्ता

Fri, 03 Jul 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बालश्रम विद्यालयों के कर्मचारियों और अधिकारियों की शुक्रवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही। समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई पहल नहीं हो पाई। इससे धरने पर बैठे कर्मचारियों ने शनिवार से क्रमिक अनशन शुरू करने की घोषणा की है।  
विज्ञापन

बालश्रम कर्मचारी कल्याण समिति और उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा विकास भवन पर दिया जा रहा धरना शुक्रवार को बारहवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को बालश्रम कर्मचारियों के धरने में एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और नगर कोतवाल पहुंचे। उन्होंने धरनारत कर्मचारियों को वार्ता के लिए परियोजना निदेशक के कक्ष में बुलाया। लेकिन कर्मचारियों की समस्याओं का कोई हल नहीं निकल सका। वार्ता के बाद धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहा कि एसडीएम सदर द्वारा हमें अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। साथ ही यह भी कहा गया कि अभिलेख उपलब्ध कराकर मानदेय का भुगतान ले लो। जबकि सारे अभिलेख पत्रावली में रक्षित हैं। अधिकारियों द्वारा बार-बार विद्यालयों को बंद होने की बात कही जा रही है। ऐसा करके प्रशासन दो सौ लोगों की रोटी छीनने पर आमादा है। इसलिए चार जुलाई से यह धरना क्रमिक अनशन में तब्दील होगा। इस मौके पर लक्ष्मण चौधरी, अतुल कुमार, चंद्रिका प्रसाद, सजय मौर्या, चंद्रभान यादव, हरिनाथ यादव, साइना खातून, पंकज राय, रजिया खातून, रमेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें