फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता कर्मियों ने सपा जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Fri, 03 Jul 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी और आजमगढ़ मंडल के साक्षरता कर्मियों की बैठक शुक्रवार को कुंवर सिंह उद्यान में हुई। बैठक में समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही बैठक के बाद मांगों का ज्ञापन सपा जिलाध्यक्ष को सौंपा गया।
विज्ञापन

बैठक में सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने  कहा कि सभी जनपदों के साक्षरता कर्मी अपने क्षेत्र के विधायक और मंत्री के माध्यम से अपनी बातों को उत्तर प्रदेश सरकार तक पहुंचाएं। जिनके माध्यम से हमारी समस्याओं की जानकारी सरकार तक पहुंचे। बैठक के बाद साक्षरता कर्मियों ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव को सौंपा। हवलदार यादव ने साक्षरता कर्मियों की समस्याओं को सपा मुखिया के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राकेश कुमार सिंह, परशुराम गुप्ता, जितेंद्र यादव, बजरंग बहादुर सिंह, हरिसेवक चौहान, अखिलेश कुमार यादव, दीपनरायन सिंह, ज्योति सिंह, प्रतिभा मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें