फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जा रहा था सामान लेने... वाहन की चपेट में आने से चली गई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवा। फूलपुर नगर स्थिति शिव पैलेस के पास मंगलवार की रात लगभग आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वाहन लेकर चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र का मनरा गांव निवासी अवधेश (17) पुत्र रमेश मंगलवार की रात दिहाड़ी मजदूरी करने के बाद फूलपुर बाजार से कुछ सामान लेकर अपने घर मनरा जा रहा था। शिव टाकीज के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया। आसपास के लोग उसे उठाकर जब तक अस्पताल के लिए ले जाने की तैयारी करते, तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची तो उसे सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अवधेश मजदूरी करता था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मृतक के बड़े भाई विजय ने फूलपुर कोतवाली में अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें