फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों में लापरवाही पर जिला कृषि अधिकारी समेत कई अधिकारियों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शासकीय कार्यों व ग्रामीण क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों में लापरवाही मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने जिला कृषि अधिकारी समेत पांच अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। जबकि एक को आरोप पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि छह जुलाई को अपर मुख्य सचिव होमगार्ड व जनपद के नोडल अधिकारी अनिल कुमार द्वारा जिले में भ्रमण किया गया था। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी जीडी सिंह समय से लाइजेन आफिसर के दायित्वों का निर्वहन नहीं किए। जिसे लेकर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है। वहीं विनोद कुमार बिंद खंड विकास अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी अहरौला को आरोप पत्र जारी किया गया है। उनके द्वारा शासन की शीर्ष प्राथमिकता श्रेणी से आच्छादित अमृत सरोवर, मनरेगा रोजगार सृजन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, नए पशु आश्रय स्थलों का निर्माण एवं संचालित गौआश्रय स्थलों का विस्तारीकरण में प्रगति असंतोषजनक मिली है। इसी प्रकार रामविलास खंड विकास अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी मिर्जापुर, ओमप्रकाश सिंह द्वितीय खंड विकास अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी पवई व पुष्पा सोनकर खंड विकास अधिकारी कार्यक्रम अधिकारी तहबरपुर को कड़ी चेतावनी दी है। उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कराए गए विकास कार्यों को कराए जाने में लापरवाही बरती जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि इसी प्रकार बाबूराम पाल सोनकर खंड विकास अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी फूलपुर व संतोष कुमार यादव खंड विकास अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी अजमतगढ़ द्वारा भी अमृत सरोवर, मनरेगा रोजगार सृजन, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, नए पशु आश्रय स्थलों का निर्माण एवं संचालित गौआश्रय स्थलों को विस्तारीकरण में प्रगति असंतोषजन पाई गई है। जिसे लेकर उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है कि वह जल्द से जल्द प्रगति में सुधार लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें