फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन के लिए ई-पास मशीनों को बंद रखने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पिछले कई वर्षों से लंबित मांगों के समाधान व कमीशन, मानदेय न बढ़ाए जाने को लेकर जिले के उचित दर विक्रेताओं ने विरोध जताया है। कोटेदारों ने बुधवार को प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी व जिलापूर्ति अधिकारी को सौंपा है। कोटेदारों ने अवगत कराया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पांच अप्रैल को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इस दिन वह शहर व ग्रामीण क्षेत्रों सहित कुल 2173 कोटे की दुकानों की ई-पास मशीनों का संचालन नहीं करेंगे।
विज्ञापन

आल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन जिला इकाई के अध्यक्ष त्रिभुवन यादव ने बताया कि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराय गया। अधिकारियों द्वारा मौखिक रूप से संगठन के पदाधिकारियों से बजट आने पर कमीशन (लाभांश) में वृद्धि कर करने की बात कही गई लेकिन बजट आने के बाद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बजट के इंतजार में कोटेदारों के समक्ष समस्या उत्पन्न हो गई है। इस समय जो कमीशन मिल रही है उससे परिवार का भरण-पोषण संभव नहीं है। कोटेदार मानसिक, आर्थिक, पारिवारिक आदि समस्याओं से ग्रस्त हैं। कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो हम सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री विजय कुमार राय, संजय कुमार सिंह, महेंद्र यादव, अरुण पाठक व लौटू मौर्य सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें