फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबुद्घ गांव योजना के तहत हुआ भिउरा का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। भारत सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार द्वारा प्रबुद्ध ग्राम योजना संचालित की जा रही है। इसमें सरकार के संबंधित विभाग एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट जो ग्राम को विकसित करने के लिए आधुनिक तरीके से प्रोग्राम करेगा। इस योजना के लिए भारत सरकार द्वारा पांच ग्रामों को चयनित किया गया है। जिसमें उप्र से से जनपद के अतरौलिया विकास खंड का भीउरा गांव शामिल है।
विज्ञापन

इस ग्राम के समग्र विकास तथा डिवेलप व हाई सिक्योरिटी बनाने के लिए बुधवार को भी भीउरा ग्राम में एक टीम द्वारा सर्वे किया गया। जिसमें राम में बैठक कर ग्रामीणों से बेरोजगारी, पानी, सड़क आदि सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक के बाद टीम द्वारा ग्राम में जाकर नाली, सड़क, पानी तथा कुपोषण, बेरोजगारी आदि विषय पर लोगों से जानकारी प्राप्त कर सर्वे किया गया। इस मौके पर लीना देशपांडे असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट भारत फोर्स ने बताया कि हमारी कंपनी की तरफ से 100 गांव को विकसित करने के लिए एक प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। उसी संबंध में प्रबुद्ध भारत जो केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है उसके तहत हम सर्वे के लिए आए है। हम लोगों द्वारा गांव की मूलभूत समस्या तथा गांव के लोगों द्वारा उनकी समस्या को जाना गया। गांव के विकास तथा उनकी बातों को नोट कर एक प्लान तैयार किया जा रहा है और प्रबुद्ध भारत के नोडल ऑफीसर की टीम द्वारा इस पूरे प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा। पूरे भारत में प्रथम फेज में पांच गांव चयनित किए गए हैं। जिसमें भिउरा को भी चयनित किया गया है। भिउरा गांव को इसलिए चुना गया है क्योंकि इसकी आबादी व जनसंख्या 800 है। ऐसा सुना गया है कि यहां बेरोजगारी और पानी संबंधित कई मूलभूत समस्या है। इस मौके पर स्वपन मेहरा, पूजा द्विवेदी, वीडियो विनोद बिंद, डा. शिवा सिंह, सीता यादव, अमरावती यादव, नीलम, अली अहमद, शैलेंद्र त्रिपाठी, अवधेश पाल, राम सुंदर यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें