फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कायोऱ्ं में धांधली के विरोध में 17 जून से अनशन और 19 से आमरण अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। फूलपुर तहसील के अंतर्गत पवई ब्लाक के पुरारामजी तरकुलहा गांव निवासी राजधारी यादव और पुजारी राधेमोहन दास के नेतृत्व में शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री सहित आला अधिकारियों को पत्र भेजा। इस दौरान मांगे पूरी नहीं होने पर 17 से अनशन और 19 से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आमरण अनशन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

राजधारी यादव ने बताया कि पुरारामजी ग्राम सभा के प्रधान द्वारा विकास कार्यों में भारी अनियमितता की गई है। आवास, नाला निर्माण, शौचालय अन्य में भारी गड़बड़ी की गई है। इसकी शिकायत पहले भी की गई थी। जांच को प्रधान के दबाव और प्रभाव के बल पर दबा दिया गया। न तो कोई आख्या दी गई न तो पूर्ण रूप से जांच की गई। जांच कराने से नाराज प्रधान की ओर से धमकी दी जा रही है। 10 जून को जांच करने के लिए परियोजना निदेशक और खंड विकास अधिकारी पवई मौके पर पहुंचे थे। शिकायतकर्ता पर ही रोब जमाने लगे। सारे कागज और रिकॉर्ड खुद सचिव, बीडीओ और ब्लॉक में मौजूद हैं, लेकिन प्रधान के दबाव में जांच को प्रभावित करने की मंशा से वापस चले गए। ग्रामीणों ने कहा कि 17 जून से डीएम कार्यालय के सामने अनशन करने के बाद अगर मांग पर विचार नहीं किया गया तो उसी स्थल पर हम आमरण अनशन करेंगे। शिवशंकर, राणा प्रताप, बांकेलाल, मदनलाल, पंकज, धीरज, विवेक, विकास, पूर्व प्रधान महेंद्र राजभर, अर्जुन सिंह, बृजेश गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें