फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निपटने के लिए बनाया वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल में कोरोना वायरस से निपटने के लिए दस बेड का वार्ड तैयार किया गया है। इसके साथ ही 25 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इसके नोडल अधिकारी बाल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपक पांडेय बनाए गए हैं। टीम में नोडल अधिकारी के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एमके गुप्ता, डॉ. प्रतीक्षा श्रीवास्तव, डॉ. पवन विश्वकर्मा, डॉ. अरुण यादव और डॉ. कमलेश के साथ आठ नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्ट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर में तृतीय तल पर 10 बेड का अलग वार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्राचार्य डॉ. आरपी शर्मा के निर्देश पर मुकम्मल व्यवस्था कर ली गई है। यह बीमारी सिर्फ खांसी और छींक के जरिए लोगों में फैल सकती है। यह फेफड़ों को संक्रमित करता है। इसके कारण ऐसे संक्रमित व्यक्ति के खांसने से सामने वाला व्यक्ति भी संक्रमित हो सकता है। इस वायरस का अब तक कोई इलाज नहीं है। लोगों को अनावश्यक रूप से ट्रेन, बस आदि से यात्रा करने से बचना चाहिए। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से पहले यथासंभव मास्क लगाकर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें