फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढही, बालक और महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रघुनंदन नगर अहिरौली गांव में दीवार गिरने से एक महिला और मासूम बच्चे क? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रघुनंदन नगर अहिरौली गांव में सोमवार की दोपहर कच्ची दीवार ढहने से दबकर एक बालक और महिला की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायल मलबे में दबे लोगों को निकालने पहुंचे थे। इनके ऊपर दूसरी दीवार ढह गई। घायलों को पीएचसी अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मृत महिला सितारुन निसा (35) पत्नी तौफीक और फरहान (3) पुत्र बरकत अली का नाम शामिल है जबकि घायल रुकैदी (42) पत्नी मुगले आजम, कौसर (20) पुत्र शराफत अली और आसिफ (5) पुत्र मो. आदिल का नाम शामिल है। सभी जीयनपुर कोतवाली के रघुनंदन नगर अहिरौली के रहने वाले थे। सोमवार को सितारुन निसा और फरहान अपने घर में मौजूद थी। इसका मकान मिट्टी की दीवार पर टीनशेड डाला हुआ था। उसी में सभी रहते थे। सोमवार की दोपहर अचानक कच्ची दीवार ढह गई। इसमें सितारुन निसा और फरहान दब गए। घटना के बाद हड़कंप मच गया। तुरंत भागकर मौके पर रुकैदी, कौसर और आसिफ पहुंचे और दबे लोगों को हटाने के लिए मलबा हटाने लगे तभी दूसरे साइड की दीवार ढह गई। उसके मलबे में दबकर यह तीनों लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ में भर्ती कराया गया जहां आसिफ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल जीयनपुर पहुंचे और सितारुन निसां और फरहान की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
बीच रास्ते में मिली मौत की सूचना
अहिरौली गांव निवासी तौफीक सोमवार की दोपहर को घर से कमाने के लिए निकला। तौफीक को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर कहीं जाना था। उधर तौफीक का मकान ढह जाने से उसमें दबकर उसकी पत्नी सितारुन निसां सहित अन्य दो की मौत और तीन के घायल होने की सूचना फोन पर मिली। तौफीक वहीं पर आटोरिक्शा रोकवाकर उतर गया। घर पहुंचा और वहां का मंजर देख वह फफककर रोने लगा। नात, रिश्तेदार सहित अन्य लोग उसे होनी का आश्वासन देकर चुप कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें