फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ा रुकिए... सीट बेल्ट लगाईये हां अब जाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समय करीब 11 बजे, स्थान नरौली तिराहा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बृहस्पतिवार को रोवर्स रेंजर व कुछ वर्दीधारी मानव शृंखला बनाकर दो पहिया व चार पहिया वाहनों को रोक रहे थे। चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने व दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए बोल रहे थे। इसके बाद ही उन्हें आगे जाने दे रहे थे। वहीं उन्हें पर्चे देकर यातायात के नियम बता रहे थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन डा. आरएन चौधरी व यातायात प्रभारी कौशल पाठक के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में रोवर्स रेंजर भी शामिल हुए। एआरटीओ प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह, यातायात प्रभारी कौशल पाठक, क्षेत्राधिकारी यातायात डा. राजेश तिवारी, संभागीय परिवहन अधिकारी रामवृक्ष सोनकर समेत अन्य रोवर्स रेंजर ने मानव श्रृंखला बनाकर वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। वाहन में बैठे लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में पूरी तरह से जानकारी दी। उन्हें सीट बेल्ट लगाकर चलने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का पंफ्लेट वितरित किया। एआरटीओ संतोष सिंह ने कहा कि हर किसी को यातायात नियमों का पालन करें। सड़क दुर्घटनाओं से बचें और दूसरों को भी बचाएं। यातायात प्रभारी कौशल पाठक ने कहा कि सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। जिससे सड़क दुर्घटनाएं कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें