फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वीपी सिंह ने पिछड़े समाज को अधिकार दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। सामाजिक न्याय और किसान संगठनों ने बुधवार को तहबरपुर ब्लॉक के श्रीकांतपुर में पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की जयंती मनाई। वीपी सिंह के सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि वीपी सिंह ने मंडल कमीशन को लागू कर देश की सबसे बड़ी पिछड़ी आबादी को उनका हक और अधिकार दिलाया। कहा कि आजाद भारत में पहली बार होने जा रही जातिगत जनगणना का श्रेय भी वीपी सिंह को जाता है, जिन्होंने सामाजिक समानता के लिए आधार तैयार किया। वीपी सिंह की कॉरपोरेट गठजोड़ के खिलाफ अटूट लड़ाई को भी याद किया गया। वक्ताओं ने बताया कि वे देश के एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने पद छोड़ने के बाद भी अपनी आंदोलनकारी भूमिका को कायम रखा। अपनी जाति की परवाह किए बिना मंडल कमीशन जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज को लागू कर उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। वीपी सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब मंडल कमीशन की सभी सिफारिशों को पूरी तरह लागू किया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता राजीव यादव, राज शेखर, वीरेंद्र यादव, महेंद्र यादव, विमला यादव, हरेंद्र, दयाराम साहनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें