फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मतदाता सूची से नाम गायब होने पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
मतदाता सूची से नाम गायब होने पर बूढ़नपुर एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
बूढ़नपुर। कोयलसा ब्लाक के ग्राम पंचायत देवरिया के दुबावे के ग्रामीणों ने मंगलवार को बूढ़नपुर तहसील पहुंचकर मतदाता सूची में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि नई मतदाता सूची से बिना किसी सूचना के 200 से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के नेता श्यामधर चौबे ने बताया कि मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद जब सूची का अवलोकन किया गया तो कई गंभीर त्रुटियां सामने आईं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के करीब 200 से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका तथा उनके परिवार के कई सदस्यों का नाम भी सूची में नहीं है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सूची से हटाए गए सभी मतदाताओं के नाम पुनः शामिल करने की मांग की। शैलेंद्र प्रताप सिंह ने भी आरोप लगाया कि उनका और उनके परिवार के कई सदस्यों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है, जबकि उन्होंने बीएलओ के माध्यम से सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर ली थीं। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताया। ज्ञापन सौंपने के दौरान अरुण, दीपमाला, शिवम, रमेश, सरिता, आदित्य, श्रवण, शुभम, प्रमोद, विनय, सीमा, सौरभ, उर्मिला आदि ग्रामीण मौजूद रहे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी अभय राज पांडेय ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें