फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अभिरूचि कार्यशाला समापन

विज्ञापन
हरिऔध कला केंद्र में ग्रीष्मकालीन अभिरुचि कार्यशाला के समापन पर नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। श्र
विज्ञापन
आजमगढ़। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ की घटक इकाई हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय में आयोजित एक माह की ग्रीष्मकालीन अभिरुचि कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ। शुभारंभ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह, जिलाधिकारी रवींद्र कुमार तथा महाविद्यालय की नोडल अधिकारी डॉ. पूनम श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों ने शास्त्रीय संगीत, लोकगीत तथा कथक एवं लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

एक माह तक संचालित इस कार्यशाला में लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लेकर शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत, लोकगीत, हारमोनियम, तबला, ढोलक, कथक एवं लोकनृत्य जैसी विभिन्न विधाओं का व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण विशेषज्ञ प्रशिक्षकों से प्राप्त किया। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि संगीत और कला व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय द्वारा जनपद में संगीत एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास एवं समर्पण के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता कर रही कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर महाविद्यालय परिवार को बधाई दी। समारोह के दौरान कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में अतिथियों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने सामूहिक छायाचित्र के साथ इस सफल आयोजन की यादों को संजोया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें