फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गणवेश में अनुशासन के साथ स्वयं सेवकों ने किया पथ संचलन

विज्ञापन
08 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत बेलइसा स्थित श्रीकृष्ण बस्ती में पथसंचलन। संव
विज्ञापन
आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत बेलइसा स्थित श्रीकृष्ण बस्ती में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आकर्षक पथसंचलन से हुआ, जिसमें हाथी और घोड़े भी शामिल थे। नगरवासियों ने रास्ते में पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पूरे नगर में राष्ट्रभाव, अनुशासन और समरसता का प्रेरणादायक वातावरण रहा।
विज्ञापन


पथ संचलन गृहस्थी भंडार, पल्हनी, बेलइसा, ओवरब्रिज, मुसेपुर तिराहा, पान दरिबा, रेलवे स्टेशन, चिल्ड्रेन कॉलेज तक गया। पथ संचलन में गणवेशधारी स्वयंसेवकों अनुशासन के साथ चल रहे थे। मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री 1008 फलहारी बाबा महाराज ने किया, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सह विभाग संचालक राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष मार्गदर्शन विभाग कार्यवाह गोविंद सिंह, सह विभाग कार्यवाह रवि प्रताप सिंह और जिला प्रचारक रामाकांत ने प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें