प्रयागराज में बृहस्पतिवार से आयोजित प्रदेश स्तरीय विद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ी भी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम बुधवार को गोदान एक्सप्रेस से प्रयागराज के लिए रवाना हुई।
मंडल की टीम में आजमगढ़, मऊ और बलिया जिले के चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। खिलाड़ियों के रवाना होने से पहले खेल अधिकारियों और प्रशिक्षकों ने उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
मंडल की टीम में शामिल खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। खिलाड़ियों का कहना है कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर मंडल के लिए पदक जीतने का प्रयास करेंगे।
टीम के रवाना होने के साथ ही खेल प्रेमियों की निगाहें अब प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं। सचिव दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि टीम काफी संतुलित है।
खिलाड़ियों में उत्कर्ष सिंह, दीपांशु, मोहम्मद अनस, सत्यम, अनमोल, देवराज सिंह, सुमित कुमार, आशीष कन्नौजिया, आयुष विश्वकर्मा, शाहरुख खान, आशीष कुमार राय, सिद्धार्थ सिंह, प्रांजल प्रताप सिंह, धर्मवीर यादव, सागर सर्वज्ञ, हार्दिक कुमार, आदित्य गोंड, अखिल सिंह, चंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे।