फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : कूड़े से बदहाल ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Thu, 20 Mar 2025 08:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

सीसी रोड पर कूड़ा फेकने से ग्रामीणों का जनजीवन बदहाल है। इसके विरोध में प्रदर्शन कर समस्या के निस्तारण की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि कूड़े से बीमारी आ रही है और शिकायत के बावजूद अधिकारी तंत्र कार्रवाई नहीं कर रहा है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोयलसा ब्लॉक के अतरैठ ग्रामसभा के पूर्वी तरफ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल से गुजरे सीसी रोड पर बाजार का कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है, इसी के विरोध ग्रामीणों बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। बाद में खंड विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 15 वर्षों से सीसी रोड पर पूरे बाजार का कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे लोगों को काफी समस्या हो रही है। गांव के अमित कुमार ने बताया कि हमारे घर के बगल में कूड़ा फेंके जाने से परिवार के लोग आए दिन बीमार रहते हैं। सैकड़ो बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

ग्रामीण राजबली यादव ने बताया कि गांव में आरआरसी केंद्र बना है। इसके बावजूद भी गांव का कूड़ा सीसी रोड पर फेंका जा रहा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर पर भी किया गया। लेकिन समस्या का हल नहीं निकला।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह ने बताया कि जल्द ही सफाईकर्मी की टीम गठित कर जल्द वहां से कूड़े हटवा दिए जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में सविता, सिकंदर शर्मा, हरिलाल शर्मा, सूर्यबली यादव, राजेश यादव, संदीप सोनी प्रभाकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें