फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नदी में पशुओं के कटे सिर देख सन्न रह गए गांव वाले, सीमा विवाद में उलझी पुलिस; अंत में हुआ ये फैसला

Thu, 16 Oct 2025 08:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में ओंगरी नदी में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस तो पहुंची लेकिन सीमा विवाद होने लगा। माैके से एक बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच कही है।
विज्ञापन
ओंगरी नदी के पास माैजूद भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लोनियाडीह पुल के पास ओंगरी नदी में गुरुवार को प्रतिबंधित पशुओं के चार सिर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही फूलपुर और अहरौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला दोनों थानों की सीमा पर होने के कारण क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

विज्ञापन


स्थिति स्पष्ट करने के लिए राजस्व टीम से पैमाइश करानी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ फूलपुर किरन पाल सिंह, कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद, सीओ बूढ़नपुर अजय प्रताप सिंह, एसओ अहरौला प्रदीप कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों की मदद से जेसीबी लगाकर नदी से प्रतिबंधित पशुओं के चार सिर और अन्य अवशेष निकाले गए। अधिकारियों की मौजूदगी में अवशेषों का निस्तारण कराया गया। इस दौरान नदी से एक बिना पहियों की बाइक भी बरामद हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

राजस्व निरीक्षक ने प्रारंभ में बताया कि घटना स्थल अहरौला थाना क्षेत्र में आता है, जिसके बाद एसडीएम फूलपुर के निर्देश पर पैमाइश कराई गई। पैमाइश के बाद स्पष्ट हुआ कि यह क्षेत्र फूलपुर थाना के अंतर्गत है। इसके बाद फूलपुर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
बरामद अवशेष कई दिनों पुराने प्रतीत होते हैं, जो संभवतः बारिश के दौरान बहकर यहां आए होंगे। पशु चिकित्सक की टीम ने अवशेषों के नमूने परीक्षण के लिए भेज दिए हैं। मामले की विवेचना फूलपुर पुलिस द्वारा की जा रही है। - किरन पाल सिंह, सीओ फूलपुर आजमगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें