अहरौला ब्लाक क्षेत्र में पकड़ी से मड़ना तक शारदा सहायक खंड-32 की छोटी
शाखा पर पिच मार्ग निर्माण के दौरान नहर के रास्ते पर पाइप न लगाए जाने पर
ग्रामीणों ने बुधवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया।
उनका कहना था कि जब तक
पाइप नहीं लगाई जाएगी, काम शुरू नहीं होगा।
बता दें कि शारदा सहायक
खंड-32 की छोटी शाखा पर पकड़ी से मड़ना तक पिच निर्माण कार्य चल रहा है।
निर्माण के दौरान पूर्व में खेतों की सिंचाई के लिए लगाई गई पाइप को
निकालकर पिच मार्ग बनाया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर बुधवार को
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया।
इस दौरान उन्होंने
नारेबाजी भी की। गांव के ओमप्रकाश यादव, पारस, विनोद, गोपी, अनिल,
संतोष, इम्तेयाज आदि ने बताया कि नहर में लगी पाइप से खेतों की सिंचाई होती
है। यदि इन पाइपों को निकाला जाएगा तो सिंचाई में परेशानी होगी।
ग्रामीणों
ने बताया कि पाइप लगाने के लिए ठेकेदार से कहा गया लेकिन उनके द्वारा पाइप
न लगाकर कार्य जारी रखा गया।