फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर पास बनाने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे ग्रामीण

विज्ञापन
अंडरपास बनाने की मांग को लेकर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करते रामपुर के ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के ग्रामीण अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर रविवार को दर्जनों की संख्या में रेलवे स्टेशन आजमगढ़ पहुंचे। ग्रामीणों ने स्टेशन अधीक्षक डीबी सिंह को अंडरपास बनवाने को लेकर मांग पत्र सौंपा है। अंडरपास न होने से तीन हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रामपुर गांव के प्रधानपति कैलाश यादव के नेतृत्व में रविवार को दर्जनों की संख्या में ग्रामीण रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। ग्रामीणों की संख्या को देख आरपीएफ व जीआरपी भी चौकन्ना हो गई। ग्रामीणों ने स्टेशन अधीक्षक डीबी सिंह को अपना मांग पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव के उत्तर तरफ रेलवे लाइन है। रेलवे लाइन के उत्तर तरफ पूरे ग्रामवासियों का निकास व खेत भी है। रेलवे द्वारा उन्हें आने-जाने के लिए कोई मार्ग नहीं दिया गया है। जिससे गांव वालों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे विभाग द्वारा गांव के सामने से अंडरपास बना दिया जाए तो ग्रामीणों को आवाजाही में काफी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने कहा यदि हमारी मांग पूरी नहीं होगी तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर राधेश्याम यादव, मुन्ना, राजेंद्र यादव, घनश्याम यादव, गुरुचरन यादव, हरिहर, हरिद्वार यादव, बालरूप यादव व स्वामी नाथ यादव सहित आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें