फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में कोटे की दुकान किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण

विज्ञापन
मार्टीनगंज के पंचायत भवन के सामने कोटे की दुकान को लेकर प्रदर्शन करते जेठहरी के ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
मार्टीनगंज। तहसील क्षेत्र मार्टीनगंज के जेठहरी गांव स्थित पंचायत भवन परिसर में बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कोटे की दुकान को गांव के किसी नए व्यक्ति के नाम से किए जाने की मांग किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी खाद्यान्न की दुकान पहले नरमादेवी पत्नी दयाराम के नाम से थी। लगभग दो वर्ष पूर्व खाद्यान्न की कालाबाजारी करने के आरोप में दुकान निलंबित कर दी गई। तब से सरकारी खाद्यान्न की दुकान को विकास खंड मार्टीनगंज के लसड़ा कला गांव से संबद्ध कर दिया गया है । ऐसे में दिव्यांग और वृद्ध लोगों को राशन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर गांव में ही किसी व्यक्ति ने नाम कोटे की दुकान आवंटित करने की मांग की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजपत, मुकेश सिंह, शैलेश सिंह, सरस्वती देवी, ऊषा देवी, बलराजी, चनरा, इसरावती, अलीशेर, राकेश भृगुनाथ आदि उपस्थित रहे। पूर्ति निरीक्षक मिथिलेश सिंह का कहना है कि एक सप्ताह के भीतर नई दुकान का समायोजन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें