फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्रामीणों ने पंचायत भवन बनाने का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। ठेकमा ब्लॉक के रवनियां गांव में प्रस्तावित भूमि पर पंचायत भवन का निर्माण कराए जाने का ग्रामीणों ने विरोध किया है। सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्रामीण इस स्थान पर धर्मशाला बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर पंचायत भवन का निर्माण होना है, वहां पहले धर्मशाला थी। पास में देवस्थान भी है। राहगीरों को ठहरने के लिए 1868 में गौरा बादशाहपुर के व्यापारी सरजू साहू ने धर्मशाला का निर्माण कराया था। इसके साथ पोखरे पर पक्की सीढ़ी व कुआं बनवाया था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धर्मशाला को तोड़ दिया गया। ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने बिना खुली बैठक कराए ही इस भूमि पर पंचायत भवन बनाने का प्रस्ताव पास करा दिया, जबकि ग्रामसभा में और जगहों पर भी भूमि उपलब्ध है। डीएम और मुख्यमंत्री को पत्रक भेजकर पंचायत भवन को रोकने की मांग की। वहीं, इस संबंध में ग्राम प्रधान शशिकांत यादव ने बताया कि वहां पर सिर्फ एक दीवाल थी, जिसकोे हटाया गया है। वहां पर आठ कमरों वाला बड़ा पंचायत भवन बनवाया जाएगा। इसमें शादी के साथ अन्य कार्यक्रम भी किए जा सकेंगे। कुछ लोग अनायास ही विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में जिलेदार यादव, सोमारु यादव, क्षमानंद तिवारी, प्रकाश जायसवाल, कौशल्या देवी, अरविंद जायसवाल, लालता चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें