फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमाना विद्युत बिल भेजने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बुढ़नपुर तहसील पर विद्युत बिल को लेकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
बूढ़नपुर। बिजली विभाग पर मनमाना बिल भेजने और वसूली का दबाव बनाने का आरोप लगाकर मंगलवार को अहरौला ब्लाक के ग्रामीणों ने बूढ़नपुर तहसील पर प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी दिनेश मिश्रा को ज्ञापन सौंप समाधान की मांग की।
विज्ञापन

विकास खंड अहरौला क्षेत्र में बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के घरों पर बिजली का मीटर लगा दिया है। इसके बाद उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मनमाना बिल भेजा जा रहा है और बिल की वसूली के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। कुछ घरों पर मीटर तो दे दिया गया है, लेकिन उसे अब तक लगवाया नहीं गया है। लक्ष्मी चौबे का कहना है कि विभाग ने मीटर तो दे दिया है लेकिन अब तक कनेक्शन ही नहीं किया है। वहीं मोबाइल पर 2800 रुपये का बिल भेज दिया गया है। बांसथान के सूर्यनाथ पांडेय और गमई निषाद के नाम पर दो कनेक्शन कर दिया गया है। जिनके एक कनेक्शन पर 15 हजार तो दूसरे पर 13 हजार का बिल भेजा गया है। डॉ. प्रेम नारायण उपाध्याय ने बताया कि उनका घरेलू विद्युत कनेक्शन है। मनमाने तरीके से विद्युत विभाग बिल भेज रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। ग्रामीणों ने बिल में संशोधन कराने और जांच कराकर विद्युत विभाग के कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उपजिलाधिकारी दिनेश मिश्रा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर चंद्रप्रकाश पांडे, रामशब्द निषाद, दधिबल, बब्लू, दीपक चौबे, तेज प्रताप पांडे, वीरेंद्र यादव, दिनेश, जियालाल गुप्ता, अरविंद सिंह, अर्जुन गुप्ता, संतोष मिश्र, देवेंद्र सिंह, अंकित पांडे, सत्यम, प्रभात, मालती, सुदामा, सुशीला, प्रभावती, शीला, मिठाई लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें