फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को मिलेगी आज नववर्ष की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला प्रशासन आज ग्रामीणों को नववर्ष की सौगात देगा। 22 गांवों में विलेज हाट, 44 गांवों में मनरेगा पार्क और 13 ब्लाकों में प्रेरणा कैंटीन का शिलान्यास किया जाएगा। डीएम इसकी शुरुआत बिलरियागंज ब्लाक से करेंगे।
विज्ञापन

जनपद के स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार की गई सामग्रियों और किसानों के उत्पाद फल, अनाज और सब्जी को बाजार उपलब्ध करा उनके आजीविका को बढ़ाने के अवसर देने के लिए 22 ब्लाकों में मनरेगा योजना के अन्तर्गत एक-एक विजेज हाट और दो-दो ग्रामीण पार्क बनाए जाएंगे। मनरेगा से बनने वाले विलेज हाट का निर्माण तीन से पांच लाख के भीतर किया जाएगा। इसमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों क उत्पाद और किसानों की ओर से तैयार किए गए उत्पाद को बेचने के लिए शेड सहित चबूतरे का निर्माण कराया जाएगा। विलेज हाट के अन्दर स्वच्छ शौचालय, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था का कार्य कराया जाएगा। मनरेगा ग्रामीण पार्क में पौधरोपण कर छायादार, फलदार और शोभादार पौधे लगाए जाएंगे। दौड़ने के लिए ट्रैक, बालीवॉल कोर्ट, कबड्डी, कुश्ती आदि खेलों के लिए भी व्यवस्था रहेगी। साथ ही पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, ठोस एवं तरल पदार्थ के अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कम्पोस्ट पिट एवं कूड़ेदान की व्यवस्था होगा। बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था की जाएगी। इस पार्क में सुरक्षा खाई व वॉयरबेड फेशिंग भी बनाई जाएगी। निर्माण पर साढ़े तीन लाख से छह लाख तक का खर्च आएगा। इसका शिलान्यास जिलाधिकारी बिलरियागंज में और अन्य ब्लाकों में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम रोजगार और उपायुक्त स्वत: रोजगार की ओर से किया जाएगा।इसके साथ ही 13 ब्लाकों में प्रेरणा कैंटीन का भी शुभारंभ किया जाएगा। एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए ये कैंटीन अजीविका के साधन बनेंगे।
22 ब्लाकों में विलेज हाट और 44 गांवों में मनरेगा पार्क का शिलान्यास अधिकारियों की ओर से किया जाएगा। इसके साथ ही 13 ब्लाकों में प्रेरणा कैंटीन का भी शुभारंभ किया जाएगा। जल्द ही शेष ब्लाकों और कलक्ट्रेट तथा विकास भवन में भी कैंटीन खोली जाएगी। ये शासन और प्रशासन की ओर से जनता के लिए शुभकामना के तौर पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें