पत्थरा बरईपुर में जर्जर खड़ंजा मार्ग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : 1
अहरौला। पत्थरा बरईपुर गांव में जर्जर खड़ंजा मार्ग को पिच सड़क में तब्दील करने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिला व पुरुष ग्रामीण सड़क पर उतर आए और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द मांगों पर उचित कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आवागमन के लिए दो किलोमीटर खड़ंजा मार्ग ही एकमात्र रास्ता है। यह जर्जर हो चुका है। इिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बरसात में इस मार्ग पर लगभग तीन फीट तक पानी भर जाता है। यह स्थिति पूरे वर्षा काल रहती है, क्योंकि बरईपुर में स्थित बड़े तालाबों का पानी इसी मार्ग से होकर निकलता है। ग्रामीणों की मांग है कि इस सड़क को किसी भी शासकीय योजना के अंतर्गत ऊंचा कर पिच मार्ग बनाया जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके और बच्चों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिल सके। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर पिच सड़क निर्माण की मांग की है। इस अवसर पर किसान नेता त्रिलोकीनाथ, ग्राम प्रधान कौशल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुनील प्रजापति, रामभजन, राम अधार, गुड्डू, हनुमान, राजेंद्र, अंगद, बिंदु, भानुमति, रीता, शीला, सुभावती, मनभावती, सिंगारी, उर्मिला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।