फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना : एक साथ 146 जोड़ों ने लिए सात फेरे

विज्ञापन
बिलरियागंज ब्लाक परिसर में सामुहिक मेले में विवाह की रस्म अदा करते जोड़े। संवाद
विज्ञापन
बिलरियागंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को बिलरियागंज ब्लॉक परिसर में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें बिलरियागंज, महराजगंज, हरैया, अजमतगढ़, मिर्जापुर ब्लॉक और पांच नगर पंचायतों के कुल 146 जोड़े ने सात फेरे लिए। ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि रमेशचंद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह महत्वपूर्ण योजना है। अब किसी गरीब परिवार के पुत्री के हाथ धन के अभाव में पीले होने से नहीं रहेंगे। योजना के तहत एक लाख रुपये सरकार देती है। इसमें 60 हजार रुपये बधू के खाते में, 25 हजार के उपहार में पांच साड़ी का सेट, प्रेशर कुकर, आठ किलो स्टेनलेस स्टील का डिनर सेट, सीलिंग फैन, प्रेस, 40 ग्राम चांदी की पायल, 10 ग्राम बिछिया आदि दिए जाते हैं। नव दंपत्ति के सुखमय जीवन के लिए योजना के तहत बिलरियागंल ब्लाक परिसर में ब्लाक बिलरियागंज के 21 ,महराजगंज के 34 , हरैया के 21,अजमतगढ़ के 26 व मिर्जापुर के 27 एवं नगर पालिका परिषद मुबारकपुर से 05,नगर पालिका परिषद बिलरियागंज के 08,नगर पंचायत महराजगंज से 02, नगर पंचायत जीयनपुर से 01, तथा नगर पंचायत अजमतगढ़ के 01 जोड़े की शादी कराई गई। इस मौके पर उप निदेशक समाज कल्याण आरके चौरसिया, पीडी सच्चिदानन्द प्रसाद, बीडीओ राजेश चौधरी, मुकेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें