फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया पद्रर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। संग्रामपुर से मीरअहमदपुर तक जाने वाली खस्ताहाल सड़क की सुधि नहीं लिए जाने पर रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। डीहपुर गांव के दर्जन भर ग्रामीणों ने टूटी सड़क को लेकर संग्रामपुर मीर अहमदपुर मार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध जता रहे लोगों ने संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्ग की दशा सुधारने की मांग की।
विज्ञापन

फूलपुर तहसील क्षेत्र के पल्थी दीदारगंज मार्ग से निकला संग्रामपुर मीर अहमदपुर वाया डीहपुर मार्ग की दूरी लगभग तीन किमी है जो पूरी तरह से गड्ढों में बदल गई है। मार्ग से क्षेत्र के संग्रामपुर, डीहपुर, दरियापुर, मीरअहमदपुर शाहजादा, बेला, गुवाई, मोलनापुर, महमूदपुर, समसपुर आदि गांवों के हजारों लोग जाने के लिए प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरते हैं। यह सड़क करीब दो वर्षों से टूटी पड़ी हुई है। टूटी हुई सड़क के कारण लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मार्ग पर छोटे बड़े गड्ढे बन गए हैं जिनमें हल्की बरसात हो जाने से पानी भर जाता है, जिसमें लोग अक्सर गिर जाते हैं। सड़क की गिट्टियां उखड़कर इधर-उधर सड़क के किनारे बिखर गई हैं। डीहपुर गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर सड़क को बनाए जाने की मांग की। इस मौके पर शैलेश शर्मा, कृष्णा वर्मा, अवनीश गुप्ता, बलराम मौर्य, शिवकुमार यादव, रमेश यादव, कमलेश, कल्लू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें