फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने 151 में चालान कर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। अहरौला थाना क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए एक अपराधी का पुलिस ने मात्र 151 में ही चालान कर छोड़ दिया। मामला अहरौला थाना क्षेत्र का है। पुलिस की इस कवायद से उसे पकड़ने वाले ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन गांधीनगर निवासी राजू नोना एक शातिर व अंतर्जनपदीय अपराधी है। अहरौला थाना पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। उस पर लूट, चोरी के साथ ही हत्या जैसे भी दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज है। बीते 12 दिसंबर को निजामापुर गांव के नोना बस्ती में एक वैवाहिक समारोह था। यहां ग्रामीणों ने राजू नोना को देखा और घेरेबंदी कर उसे पकड़ लिया। उसके पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने चोरी की बाइक के साथ ही राजू नोना को माहुल चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। माहुल चौकी पुलिस उसे अहरौला थाने लेकर चली गई। थाने पर राजू नोना को दो दिनों तक बैठाए रखा गया, इसके बाद उसका 151 शांति भंग जैसे मामूली धारा में चालान कर दिया। नियमत: चालान से पहले कराया जाने वाला मेडिकल भी नहीं कराया गया। इतना ही नहीं माहुल क्षेत्र फूलपुर तहसील क्षेत्र में आता है लेकिन उसका चालान बूढ़नपुर तहसील पर भेजा गया। जहां से जमानत करा कर शातिर अंतर्जनपदीय अपराधी अब खुलेआम घूम रहा है।
0000000000000
इस मामले में बूढ़नपुर सीओ महेंद्र नाथ शुक्ला नेे बताया कि ग्रामीणों अथवा पुलिस द्वारा सामान्य रूप से पकड़े गए लोगों का चालान 151 शांतिभंग की धारा में किया जाता है और ऐसा ही राजू नोना के मैटर में भी हुआ होगा। वैसे यदि जानबूझ कर ऐसा किया गया है तो निश्चित तौर पर इसकी जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें