रानी की सराय। विकास खंड के मझगावां से होकर नेशनल हाईवे गुजर रहा है। हाईवे के दोनों तरफ किसानों के खेत हैं। कार्यदायी संस्था की ओर से हाईवे के पास अंडर पास का निर्माण न किए जाने से किसान दूसरी तरफ के खेतों की बुआई का कार्य नहीं कर पा रहे हैं। इससे नाराज हो किसानों ने रविवार को हाईवे का निर्माण रोक दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने किसानों को अंडर पास बनाने का आश्वासन देकर शांत कराया और निर्माण फिर शुरू किया। इस मौके पर राजीव सिंह, रामप्रताप, छोटेलाल, विनोद सिंह, हरिकेश सिंह, नन्हेलाल गोंड, अंबिका यादव, बद्री यादव उपस्थित थे।