फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की सूचना पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के मंगरी बाजार में मारपीट की सूचना पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को वहां मौजूद ग्रामीणों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी। वहीं जिसने पुलिस को बुलाया था उसे थाने पर पूछताछ के लिए बुलाया है। ताकि आरोपियों की गिरफ्तारी हो सके।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के मंगरी बाजार मऊ कुतुबपुर में एक चिकित्सक का दवाखाना चलता है। चिकित्सक मूल रूप से वेस्ट बंगाल का निवासी है लेकिन काफी लंबे समय से मंगरी बाजार में रहकर दवाखाना चलाते हैं। वहां के लोगों का कहना है कि चिकित्सक के 20 वर्षीय पुत्र का पास के गांव के एक लड़की से प्रेमप्रपंच चल रहा है। इसकी जानकारी सब लड़की के परिवार वालों को हुई तो वह गांव के कुछ लोगों के साथ मंगलवार की शाम करीब 06.30 बजे दवाखाना पर पहुंचे। जहां चिकित्सक का पुत्र भी मौजूद था। ग्रामीण चिकित्सक के पुत्र व चिकित्सक को मारने-पीटने लगे। चिकित्सक ने इसकी सूचना रौनापार थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबिल मुखराम यादव व कांस्टेबिल विवेक त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। इस घटना में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौनापार तारकेश्वर राय मयफोर्स मौके पर पहुंचे। गांव में जाकर वह आरोपियों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें