बस्ती गांव में घटना स्थल पर जांच में जुटे पुलिस अफसर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकरौर सहबरी बाजार में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे दो बाइक से आए चार बदमाशों ने सराफा व्यापारी अजय सेठ को लूटने का प्रयास किया। इस दौरान प्रतिरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी और भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर बाजार से सटे बस्ती गांव के लोग एकत्रित हो गए और दो बदमाशों पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को इस कदर पीटा की एक बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बदमाशों की बाइक जला दी। भाग निकलने में सफल हुए अन्य दो बदमाश अपनी बाइक फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर गांव से बरामद की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की गोली से घायल सराफा व्यापारी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बदमाशों की बरामद हुई बाइक के जरिए उनकी पहचान करने के प्रयास में जुटी है।
सिकरौर सहबरी बाजार निवासी सराफ अजय सेठ (34) की घर के पास दूकान है। बुधवार को दिन में करीब 11 बजे अजय अपनी दूकान में बैठे थे, तभी दो बाइक पर सवार चार बदमाश दूकान के सामने रुके और अपनी बाइक खड़ी कर दूकान में घुस गए। चारों मुंह बांधे हुए थे। वे लोग अजय सेठ को तमंचा दिखाते हुए तिजोरी खोलने का इशारा किया। अजय अपनी तिजोरी खोलते हुए लूट का विरोध किया तो बदमाशों में से एक ने उसके पैर में गोली मार दी। बाएं पैर में गोली लगने से अजय घायल हो गए जबकि गोली की आवाज सुनकर दूकानदार अजय की दूकान की तरफ दौड़े। भीड़ देख बदमाश भागने लगे। इस दौरान दो बदमाश एक बाइक पर सवार होकर फूलपुर की तरफ भाग निकले। जबकि दो बदमाशों की बाइक थोड़ी देर में स्टार्ट होने की वजह से वे बस्ती गांव की तरफ भागे। इनको जाते देख लोगों ने बस्ती गांव वालों को फोन से सूचना दी और वहां के कुछ लोग बीच रास्ते पर अपनी बाइक खड़ी कर दी।
ग्रामीणों की बाइक से टकराने के कारण बदमाश बाइक लेकर गिर गए और अपनी बाइक छोड़कर पैदल गन्ने के खेत में घुस गए। तभी सिकरौर सहबरी बाजार के लोग भारी तादात में पहुंच गए। भीड़ भगाने के लिए बदमाशों ने गन्ने के खेत से फायर किया तो ग्रामीण ईंट पत्थर चलाने लगे। गांव के लोग साहस का परिचय देते हए गन्ने के खेत में घुस गए और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ अपना आपा खो बैठी और लात, घूसा, लाठी, डंडा, ईंट पत्थर से उन पर हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों की इस कदर पिटाई की कि एक बदमाश की मौके पर मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बदमाशों की बाइक भी जला दी। इसीबीच घटना की सूचना मिलने पर एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ फूलपुर सत्येंद्र सिंह, एसओ सरायमीर सहित कई थानों की फोर्स वहां पहुंच गई। घायल बदमाश को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृत दोनों बदमाशों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उधर, फरार होने वाले दोनों बदमाश फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर गांव के पास अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। सफेद रंग की वह अपाची बाइक पुलिस के कब्जे में है।
कोट