फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य सम्मान के साथ शव न आने पर भड़के ग्रामीण, लगाया जाम

विज्ञापन
रानी की सराय के कोटिला में आजमगढ़-वाराणसी हाइवे मार्ग पर जाम करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के कोटिला में मंगलवार को ग्रामीणों ने हंगामा किया और ईंट पत्थर चला कर कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने पर आक्रोशित लोग शांत हुए। ग्रामीण आर्मीमैन के मौत के बाद शव सैन्य सम्मान के साथ न आने पर आक्रोशित थे।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा टेंगरपुर निवासी नरेंद्र यादव उर्फ रिंकू (32) आर्मी में जवान थे। पंजाब प्रांत के भठिंडा यूनिट में उनकी तैनाती थी। गत दिनों बीमार होने पर उन्हें आर्मी के बेस कैंप अस्पताल पर भर्ती कराया गया। जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार को शव गांव आ रहा था। इसकी जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण कोटिला सैनिक का शव रिसीव करने पहुंच गए। शव सामान्य एंबुलेंस से पहुंचा। जिसे देखते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सन्य सम्मान के साथ शव न भेजने पर भड़क उठे। लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और शव लेकर आए एंबुलेंस के अलावा कुछ अन्य वाहनों पर भी ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी होते ही रानी की सराय थाना पुलिस के साथ ही काफी संख्या में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवान मौके पर पहुंच गए। इसके बाद जिला मुख्यालय से सैनिक वाहन बुला कर एंबुलेंस से शव उसमें रखवाया गया और फिर ग्रामीण शांत हुए और शव मृत सैनिक के गांव शाहखजुरा के लिए रवाना हुआ। शाहखजुरा पहुंचने के बाद परिजनों ने अंतिम क्रिया कर्म करने के बाद शव का बडै़ला ताल पर सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया। मृत सैनिक दो भाईयों में बड़े थे और एक पुत्र व एक पुत्री के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें