फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो-आश्रय स्थल पर बदइंतजामी में ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड जहानागंज के किशुनपुर गांव में बने गोवंश आश्रय स्थल पर अव्यवस्थाएं मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर उनको सठियांव ब्लाक से संबद्ध कर दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए अजमतगढ़ ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी को जांच अधिकारी नामित करते हुए तीन सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

जहानागंज ब्लाक के किशुनपुर गांव में गोवंश आश्रय स्थल बना है। गोवंश आश्रय स्थल में गंदगी, हरा चारा नहीं मिलने, पशुओं कमजोर होने और चार पशु मरे हुए पशुओं को कुत्तों द्वारा नोच कर खाने की बात सामने आई थी। आरोप था कि संबंधित सचिव एवं प्रधान की ओर से गोवंश आश्रय पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं विकास खंड तरवां के जमीन सकत गांव में मनरेगा में की गई वित्तीय अनियमितता के प्रकरण में कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल द्विवेदी से स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन उन्होंने स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराया। इन मामलों में राहुल द्विवेदी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। इसको लेकर उनको निलंबित करते हुए विकास खंड सठियांव से संबद्ध कर दिया गया है। इस मामले में सहायक विकास अधिकारी अजमतगढ़ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी प्रकरण की पूर्ण छानबीन करके तीन सप्ताह के अंदर आरोप पत्र गठित कर जिला पंचायती राज अधिकारी को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें