इसके बाद टीम उसे लेकर गंभीरपुर थाने पर पहुंची जहां ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। घूस लेते पकड़ा गया ग्राम विकास अधिकारी शशिकांत मूलरूप से मेंहनगर ब्लाक के दौलतपुर गांव का निवासी है। उसकी तैनाती मोहम्मदपुर ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी पर थी। वर्तमान में वह कमरांवा गांव के चार्ज में था। एसओ गंभीरपुर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर ग्राम विकास अधिकारी का चालान कर दिया गया है।