फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक कार्यक्रम में आई बालिका संग दुष्कर्म कर बनाया था वीडियो, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 11 वर्षीया बालिका के साथ दुष्कर्म हुआ था। दुष्कर्मी ने उसकी वीडियो भी बनाई थी और उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह बालिका का साल भर से उत्पीड़न करता चला आ रहा था। परिजनों को इस बात की जानकारी होने पर 20 जुलाई को पिता ने मुबारकपुर थाने में नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया। दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह मुबारकपुर रोडवेज के पास गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया था कि पड़ोस का रहने वाला सवाब अली पुत्र इमरान अली ने जुलाई 2019 में अपने घर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के पश्चात उसकी नाबालिग पुत्री को रोककर दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसी वीडियो के दिखा कर उसे साल भर से परेशान करता था। डर व शर्म के चलते बालिका ने आपबीती किसी को नहीं बताई। जब कभी बालिका विरोध करती थी तो वीडियो को वायरल कर देने की धमकी देता था। चार छह दिन पूर्व सवाब ने उसी अश्लील वीडियो की फोटो बना कर किशोरी को डराने के लिए परिवार के एक व्यक्ति की मोबाइल पर डाल दिया। जिससे प्रकरण की जानकारी परिजनों को हुई। परिजनों द्वारा पूछे जाने पर बालिका ने पूरी आपबीती बता दी। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह आरोपी सवाब कहीं भागने की फिराक में रोडवेज के पास सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। जिस मोबाइल से नाबालिग की वीडियो बनाई थी वह भी बरामद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें