फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Crime: महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, लाठी- डंडा लेकर दौड़ता दिखा हमलावर

Sat, 21 Dec 2024 08:51 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला को कई लोग मारते पीटते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन
मारपीट के वायरल वीडियो का ग्रैब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन


वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक महिला से छह से ज्यादा लोग मारपीट कर रहे हैं। लाठी डंडा और फावड़ा लेकर महिला को मारने के लिए एक व्यक्ति दौड़ रहा है। शनिवार शाम लगभग चार बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर क्षेत्र में तेजी से वायरल होने लगा, जिसके बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव का एक दिन पूर्व का है जो जमीनी विवाद के दौरान हुआ। किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो जांच का विषय है। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय थाने की पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें