फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एसएचओ का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

Wed, 24 Jun 2026 09:26 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में दीदारगंज थाना प्रभारी का युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
घटना का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना प्रभारी का एक युवक को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि वायरल वीडियो को लेकर थाना प्रभारी जयप्रकाश ने सफाई दी कि युवक पुलिस को अपशब्द बोल रहा था। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े युवक से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान पुलिसकर्मी युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाले अधिकारी दीदारगंज थाना प्रभारी जयप्रकाश हैं। 

घटना का वीडियो युवक के घर के किसी सदस्य ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ लोग पुलिस की सख्ती को सही ठहरा रहे हैं, जबकि कई लोग बिना कानूनी प्रक्रिया के इस तरह की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस विभाग की ओर से भी इस मामले में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। लोगों की नजर अब पुलिस विभाग की प्रतिक्रिया और संभावित जांच पर टिकी हुई है। 

थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि ताजिया को लेकर एक टीन शेड को हटाना था। युवक की ओर से रास्ते से टीन शेड हटा भी लिया गया था। पुलिस वहां मौजूद थी तभी युवक उच्चाधिकारियों को अपशब्द बोल रहा था। मना करने पर वह विवाद करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें