फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सपा की पीडीए जन चौपाल में मजदूरों की समस्या पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। समाजवादी मजदूर सभा की ओर से मंगलवार को सदर विधानसभा क्षेत्र के ताड़ी में पीडीए जन चौपाल पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद कनौजिया ने जन चौपाल में उपस्थित मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में बदलाव कर मजदूरों के अधिकारों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की आय और रोजगार के दिनों में अपेक्षित वृद्धि नहीं हुई है। इस अवसर पर समाजवादी मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव ने मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही। अध्यक्षता समाजवादी पार्टी की जिला उपाध्यक्ष सुनीता राजभर ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें