फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चलती थार पर युवक के स्टंट का वीडियो वायरल

विज्ञापन
अहरौला-कप्तानगंज मार्ग पर चलती गाड़ी पर स्टंट करता युवक। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला–कप्तानगंज रोड पर चलती गाड़ी के ऊपर स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक महिंद्रा थार की छत पर खड़ा नजर आ रहा है। गाड़ी सड़क पर चल रही है और युवक बेखौफ स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान सड़क पर अन्य वाहन भी गुजर रहे हैं, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस तरह की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने ट्रैफिक इंस्पेक्टर को वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर संबंधित युवक और वाहन के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट से बचें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें