फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने वाला गिरफ्तार आरोपी सैय्यद मो. आबिद। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। थाना कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने के आरोपी सैय्यद मो. आबिद को बृहस्पतिवार को बवाली मोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी अंबेडकर नगर का निवासी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि आरोपी सैय्यद मो. आबिद निवासी आसिफगंज थाना कोतवाली ने वर्ष 2004 में अपने वास्तविक विवरण के आधार पर पहला पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद उसने अपना नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि बदलकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए वर्ष 2016 में जनपद अंबेडकरनगर से दूसरा पासपोर्ट हासिल कर लिया।
मामले का खुलासा होने पर चौकी प्रभारी एलवल प्रियंका तिवारी की तहरीर पर थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना के दौरान शैक्षिक प्रमाण पत्रों व अन्य अभिलेखों की जांच में अभियुक्त द्वारा अलग-अलग नाम और पते से दो पासपोर्ट बनवाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार की सुबह आरोपी को बवाली मोड़ से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी सैय्यद मो. आबिद अंबेडकर नगर जनपद का रहने वाला है। आजमगढ़ में उसका ननिहाल है। उसने अपने पैतृक गांव से पासपोर्ट बनवाया था और बाद में ननिहाल के पते से दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया। जानकारी होने पर एलवल चौकी प्रभारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।-यादवेंद्र पांडेय, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें