फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: असलहा लहराते हुए वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस, भौकाल टाइट करने के लिए डाला जा रहा पोस्ट

Thu, 07 Nov 2024 01:15 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

खबर आजमगढ़ से है, ''''हम मौत से प्यार रखते है, तुम राधा हो फूल रखा करो बालों में, हम रावण के भक्त है, आंखों में अंगार रखते है।'''' कुछ इस तरह के डायलॉग के साथ हाथों में असलहा लिए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। यही नहीं युवाओं का एक वर्ग गैंग बनाकर इस कार्य को अंजाम देने में लगा है और खुलेआम अपशब्दों का भी प्रयोग कर रहा है। मामला संज्ञान में आते ही एसपी सिटी ने मामले की जांच शुरु करा दी। साथ ही इनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की भी बात कही।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए युवका अलग-अलग पैतरे आजमा रहे हैं। गंभीरपुर क्षेत्र के रहने वाले कुछ युवकों द्वारा भौकाल टाइट करने के लिए डायलॉग के साथ हाथों में हथियार। मूंछो पर तांव व आंखों पर काला चश्मा लगाकर दनादन गालियां देना, असलहा व तलवार लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहा है। भौकाल टाइट कर रहा यह युवक अपना नाम पंकज निवासी मखदुमपुर थाना गंभीरपुर लिखा है। इसी के साथ अलग-अलग आईडी से असलहा व गाली गलौज का वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अब इन युवाओं की पहचान कर कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक शख्स असलहा लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा है। इस मामले की जांच एसओ गंभीरपुर को सौंपी गई है। ये सभी अलग-अलग नामों से गैंग बनाकर सोशल मीडिया पर गलत व आपत्तिजनक फोटो डाल रहे है। इनके व इनके गैंग मेंबरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही इनके परिजनों को बुलाकर बताया जाएगा उनके बच्चें क्या काम कर रहे है। उनको हिदायत दी जाएगी लेकिन कोई अगर अपराध करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें