फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक के खिलाफ जांच का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। गरीब और असहाय मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार के मामले में अपर निदेशक (प्रशासन) ने मंडलीय जिला चिकित्सालय के कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। मामले की जांच अपर निदेशक (पैरामेडिकल) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश करेंगे। एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट साक्ष्यों सहित भेजनी है। बता दें कि गरीब और असहाय मरीजों के साथ अमानवीय व्यवहार के मामले को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण पाल ने शिकायत अपर निदेशक प्रशासन से की थी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यवाहक प्रमुख अधीक्षक डॉ. आमोद कुमार जहां लापरवाह हैं वहीं वित्तीय अनियमितता के साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी अनुशासनहीनता करते हैं। जिलाध्यक्ष ने इस मामले शपथ पत्र देने के साथ ही तत्काल कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें