फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम सदर के पेशकार का घूस लेते वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उपजिलाधिकारी सदर के पेशकार का घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो दो-चार दिन पहले के बताया जा रहा है लेकिन घूस कौन दे रहा है? वह व्यक्ति अब तक सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक व व्हाट्सएप पर घूम रहा है और उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है। जिस पर एसडीएम सदर ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

सदर तहसील का एक वायरल वीडियो ने भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है। फेसबुक व वाट्सएप पर एसडीएम सदर के पेशकार का एक हजार रुपये घूस लेते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो दो चार दिन पूर्व का बना हुआ है और किसी जमीन के हिस्सेदारी प्रकरण के निस्तारण के मामले में यह घूस लिया गया है। चर्चा तो इस बात की भी है कि इससे पूर्व भी मोटी रकम पेशकार द्वारा ली जा चुकी है, इसके बाद भी प्रकरण का निस्तारण नहीं किया गया और निस्तारण के एवज में और धनराशि की मांग की जा रही थी। जिसके चलते ही अज्ञात पैसा देने वाले ने उन्हें पैसा तो दिया और उसका वीडियो भी बना लिया। अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो एसडीएम सदर के साथ ही उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है लेकिन अब तक कोई शिकायत न होने के चलते अधिकारी भ्रष्टाचार की जानकारी होने के बाद भी मूकदर्शक बने हुए है।
घूस लेते हुए वीडियो मेरे पास भी आया है लेकिन अब तक कोई शिकायत नहीं आयी है। जिसके चलते ही अभी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं शुरू हुई है। पीड़ित शिकायत करे तो तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर दी जाये। फिर भी जल्द जांच करा कर वायरल वीडियो की सत्यता जांची जायेगी और घूस का प्रकरण पुष्ट होने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत नायक, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें