फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छेड़खानी का वीडियो हुआ वायरल, स्थानीय जनता में रोष, पुलिस कर रही जांच

Tue, 08 Apr 2025 08:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

हीरापट्टी टीचर्स कालोनी में बाजार से घर आ रही युवती के साथ बाइक सवार घर से कुछ कदमों की दूरी पर छेड़खानी करता है और फरार हो जाता है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और पुलिस तफ्तीश कर रही है।
 
विज्ञापन
मोटरसाइकिल पर सवार छेड़खानी करने वाला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में कानून व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के हीरापट्टी टीचर्स कॉलोनी में एक युवती के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब युवती सामान लेकर अपने घर की ओर लौट रही थी और वह अपने घर से महज 10 मीटर की दूरी पर थी।

विज्ञापन


इस शर्मनाक घटना का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार युवक युवती के पास से गुजरते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करता है। पीड़िता एक मुस्लिम महिला बताई जा रही है। दिन के उजाले में हुई इस घटना ने स्थानीय लोगों में रोष पैदा कर दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बाइक के नंबर और आरोपी की शिनाख्त के लिए तकनीकी सहायता भी लेना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही उक्त युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें