आजमगढ़। जिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवती असलहे के साथ हाईवे पर रील बना रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का पुलिस जांच कर रही है। वायरल वीडियो देवगांव कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
असलहे का प्रदर्शन पूर्ण प्रतिबंधित है। इसके बाद भी नवयुवकों ही नहीं अब तो नवयुवतियों में भी इसका शौक देखने को मिल रहा है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पापा की परी असलहे के साथ वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर रील बना रही है। वायरल वीडियो में फोर लेन का बोर्ड नजर आ रहा है। जिस पर देवगांव लिखा दिख रहा है। जिससे वायरल वीडियो को देवगांव कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में असलहा नकली निकला जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। वायरल वीडियो में पापा की परी केसरिया गमछा कंधे पर डाल कर व असलहा के साथ दबंग स्टाइल में रील बनाती दिख रही है।
वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो में जो युवती है वह बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वाराणसी से लौटते समय उसने रील बनाया है। रील में जो असलहा दिख रहा है वह असली नहीं बल्कि प्लास्टिक का है। प्लास्टिक के असलहे संग रील बनाने की पुष्टि होने पर कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।
- विनय कुमार मिश्रा, एसएचओ देवगांव कोतवाली।