फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल से थाने का चक्कर लगा रही पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र के लारपुर जोखू निवासिनी एक महिला बीते एक वर्ष से दीदारगंज थाने का चक्कर लगा रही है फिर भी उसे इंसाफ नहीं मिल रहा, इसका परिणाम है कि महिला दर-बदर की ठोकरें खाने को विवश है।
विज्ञापन

पीड़िता अनीता पत्नी राजपाल दीदारगंज थाने के लालपुर जोखू गांव की रहने वाली है। उसने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व राजपाल उसे मुंबई से भगा कर घर लाया। इसके बाद दीदारगंज थाने में लिखा पढ़ी कर विधि विधान से शादी करवाई गई। एक वर्ष पूर्व पति राजपाल और परिवार के सदस्य मुझे घर से निकालने लगें। इस दौरान वो लोग उसे खाने के लिए कुछ नहीं देते। इसका परिणाम है कि लोगों से मांग कर पेट भर रहें है। न्याय के लिए बीते एक वर्ष से दीदारगंज थाने का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार 26 नवंबर की रात जबरन घर से निकालने के दौरान ससुर बेकारू, सास बेला और जेठानी उषा तथा रीता ने मुझे बुरी तरह से पीटा। इस दौरान मुझे चोटें आई। न्याय के लिए थाने पर आए लेकिन वहां भी कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें