फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में शातिर गोकश गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। फूलपुर व पवई कोतवाली पुलिस ने गुरूवार की रात अंबारी के पास हुई मुठभेड़ में एक शातिर गोकश को घायल कर गिरफ्तार करने में सफलता पाई वहीं उसका साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पकड़े गए गोकश के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली पुलिस वांछितों की तलाश में चक्रमण पर निकली हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बाइक सवार दो बदमाश अंबारी की तरफ आ रहे है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देन की फिराक में है। इस सूचना पर फूलपुर पुलिस ने पवई पुलिस को सूचना दी और सरैया पुलिया के पास पहुंच गई। यहीं पर पवई पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद अंबारी व माहुल की तरफ दो टीम बना कर बदमाशों का इंतजार होने लगा। इसी दौरान एक बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों बाइक घुमा कर भागने का प्रयास किए लेकिन बाइक के पलट जाने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों की घेराबंदी करनी शुरू कर दिया तो बदमाशों ने फायर झोक दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायर किया। जिससे एक बदमाश गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठा कर भाग निकला। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम लाल मोहम्म्द उर्फ लल्लू पुत्र हाजी हसन निवासी मुड़ियार थाना कोतवाली फूलपुर बताया। भागने वाले का नाम उसने इब्राहिक पुत्र मसरूर निवासी मुड़ियार थाना फूलपुर बताया। घायल लाल मोहम्मद शातिर गोकश है। उसे पुलिस ने तत्काल अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। मौके से पुलिस ने चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें