फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 20 दिन बाद ही बहु जेवरात लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। स्थानीय थाना क्षेत्र में 20 दिन पूर्व ही ब्याह कर आई बहू साल के अंतिम दिन ही ससुराल से जेवरात आदि समेट कर फरार हो गई। खोजबीन के बाद भी बहू का कुछ पता न चलने पर ससुर ने शुक्रवार को थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

अहरौला थाना के चकब्रह्मानी गांव निवासी एक व्यक्ति के पुत्र की शादी 11 दिसंबर 2020 को ही हुई थी। शादी के बाद बहू विदा होकर ससुराल आई। गुरुवार की रात वह घर से निकली और लौटी नहीं। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू किया। कुछ पता न चलने पर जब उसके कमरे की तलाशी की गई तो बहू के सात थान जेवरात के साथ ही बेटी के पांच थान जेवरात व मोबाइल गायब थे। ससुर ने बहू के साथ ही उसके मायके के एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तहरीर शुक्रवार को पुलिस को दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें